फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

नहीं टूटी परंपरा, आज होगा इटावा महोत्सव का आगाज

Sat, 30 Jan 2021 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। 112 वर्षों से हर साल आयोजित होने वाले ऐतिहासिक इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी (इटावा नुमाइश) का रविवार को शुभारंभ होगा। दोपहर बाद चार बजे जिलाधिकारी श्रुति सिंह प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगीं। इस मौके पर 15 राज्यों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद महोत्सव में लगाई गई लाइटिंग व सजावट शुभारंभ होगा। विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन होगा। हालांकि माह भर चलने वाले आयोजन में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कमी खलेगी।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी समिति की अध्यक्ष डीएम श्रुति सिंह ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला इटावा महोत्सव लगभग एक माह के विलंब के बाद शुरू हो रहा है। इसमें आने वाले दुकानदारों को कोविड की निगेटिव जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य है। पंडाल में होने वाले कार्यक्रमों में आने वाली भीड़ को देखते हुए इस बार कार्यक्रमों की संख्या बहुत कम होगी। दो-तीन दिनों में कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों व छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान होगा। इस बार वाहन स्टैंड सर्कस वाली जगह होगा और संडे मार्केट के फड़ वालों को पुलिस लाइन के आगे जगह दी गई है। नुमाइश का प्रचार करने वाले लाउड स्पीकरों का इस बार दायरा सीमित कर दिया गया है। नुमाइश चौराहा, पक्का तालाब चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, नगर पालिका चौराहा पर साउंड सिस्टम लगाना विचाराधीन है। इसके पीछे बच्चों की जारी परीक्षाएं कारण बताईं र्गइं हैं। अभी जहां संडे मार्केट लगता है वहां कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रेसवार्ता में महोत्सव के जनरल सेक्रेटरी एसडीएम सदर सिद्घार्थ ने बताया कि प्रदर्शनी के हर प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क होगी। इसके साथ ही पांच फरवरी से अलीगढ़ की नुमाइश भी शुरू होने की उन्होंने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed