{"_id":"60144c6e8ebc3ef921063561","slug":"etawah-news-etawha-news-knp608749487","type":"story","status":"publish","title_hn":"79 प्रतिशत ने करवाया वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
79 प्रतिशत ने करवाया वैक्सीनेशन
विज्ञापन
इटावा। पहले और दूसरे अभियान में पिछड़ने के बाद शुक्रवार को वैक्सीनेशन कराने वाले लाभार्थियों ने एक दिन पहले का रिकार्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को 79.27 प्रतिशत लाभार्थियों ने टीका लगवाया है। 2431 में से 1927 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। इनमेें 917 महिला एवं 1010 पुरुष लाभार्थी शामिल रहे। ऐसा करके इन सभी ने वैक्सीन को लेकर सारी भ्रांतियों दूर करने का प्रयास किया है।
बृहस्पतिवार को 72.74 प्रतिशत लाभार्थियों ने वैक्सीनेशन करवाया था। शुक्रवार को 7.47 प्रतिशत अधिक लाभार्थियों ने टीका लगवाया।
दोनों सीएमएस ने लगवाया टीका
कोविड ओपीडी में जिला पुरुष अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.एसएस भदौरिया ने तथा जिला महिला अस्पताल कें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.अशोक कुमार जाटव ने कोविशील्ड टीका लगवाया। टीका लगवाने वालों में डा.नरेंद्र गुप्ता,कुश गुप्ता, फार्मासिष्ट प्रमोद शर्मा ने टीका लगवाया।
भरथना में 311 लाभार्थियों ने लगवाया टीका
भरथना। सीएचसी के दो बूथों 236 ने तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एकमात्र बूथ पर 75 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। सीएचसी अधीक्षक डा.अमित दीक्षित ने बताया गिरधारीपुरा में स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसआरएलटी फार्मेसी विद्यालय इकदिल के छात्रों व स्टाफ़ कर्मियों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
राजपुर में 89 स्वास्थ्य कर्मियों ने कराया वैक्सीनेशन
चकरनगर। सीएससी राजपुर पर आयुष फार्मासिस्ट अजय कुमार समेत 89 लाभार्थियों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। अधीक्षक डा.विनोद कुमार शर्मा ने बताया 100 लोगों का टीकाकरण किया जाना था। इस दौरान डा.अवधेश यादव उपस्थित रहे।
उदी में 169 लाभाथर्यों ने टीका लगवाया
उदी। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र उदी पर 200 में से 169 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें डा. सरोज कुमारी, किरन मिश्रा, गोविंद त्रिपाठी,डा. सोनी, सुनीता, निशांत यादव, जितेंद्र सिंह शामिल रहे। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी उदय प्रताप यादव, प्रशांत शर्मा, उदय चौहान, डा. अरुण शर्मा, धर्मेंद्र, अमित दुर्गेश आदि उपस्थित रहे।
केंद्र लक्ष्य टीकाकरण हुआ
चिकित्सा विश्वविद्यालय, सैफई 725 567
सैफई सीएचसी 105 98
भरथना सीएचसी व पीएचसी 300 236
जसवंतनगर सीएचसी 142 114
सरसईनावर सीएचसी 80 61
बसरेहर सीएचसी 204 162
महेवा सीएचसी 222 171
इटावा शहर 353 260
राजपुर सीएचसी 100 89
उदी सीएचसी 200 169