फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

पारा 01 डिग्री पर ठहरा, हाड़ कपाऊ ठंड से जन-जीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 28 Jan 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। पिछले कई दिनों से एक डिग्री सेल्सियस पर ठहरे तापमान ने जिले में जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। दोपहर तक लोग धूप का इंतजार करते रहे लेकिन धूप ने दर्शन नहीं दिए। गलनभरी सर्दी सितम ढाती रही। घरों में लोग दुबके रहे। मौसम विज्ञानी के अनुसार 10 फरवरी तक ऐसा ही मौसम रहने का आसार हैं। दस फरवरी के बाद से मौसम में परिवर्तन होगा।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह कार्यालयों व अन्य कार्यों से जाने वाले वाहन सवार हेड लाइट जलाकर चले। ठंड बचने के लिए चौराहों के किनारे, दुकानों के पास लोगों ने अलाव जलाए। कुछ राहगीर भी शीतलहर से बचने के लिए रुककर अलाव के पास आए। कुछ देर रुके और आग तापने के बाद ही गए।
विज्ञापन

अभी सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विजय बहादुर जायसवाल के अनुसार इस सप्ताह सर्दी का सितम ऐसे ही जारी रहेगा। 10 फरवरी के बाद ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। तब मौसम साफ रहेगा। कोहरा भी पड़ना कम होगा। हवाओं की गति सामान्यता तेज चलने की वजह से शीतलहर भी जारी रहेगी। चार से पांच दिनों बाद गति में कमी नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed