फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

2219 में से 1614 स्वास्थ्यकर्मियों ने कराया वैक्सीनेशन

Thu, 28 Jan 2021 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 26 मेडिकल केयर यूनिट में टीका लगवाते वलिंटियर बालिका वंशिका मिश्रा - फोटो : ETAWHA
इटावा। कोरोना वैक्सीनेशन के चौथे चरण में गुरुवार को स्वास्थ्यकर्मियों में जागरूकता नजर आई। इस बार 2219 में से 1614 ने टीकाकरण करवाया। पिछली बार महज 39.62 फीसदी स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण के लिए आगे आए थे। इसबार इनकी संख्या करीब 33 फीसदी बढ़कर 72.74 प्रतिशत पहुंच गई। जिला महिला अस्पताल में शुरू हुए वैक्सीनेशन कार्य में सबसे पहला टीका सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने 10:47 बजे एवं उनके बाद 10:48 बजे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्येंद्र यादव ने टीका लगवाया। दोपहर में संयुक्त निदेशक कानपुर मंडल एवं कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने भी टीका लगवाया।
विज्ञापन

सीएमओ के टीकाकरण कराने के बाद उनके कार्यालय के ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी टीका लगवाने के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंचे। पचराहा स्थित मेडिकल केयर यूनिट के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 125 में से 81 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

टीका लगवाने वालों में ये रहे शामिल
डॉ. बीएल संजय, डॉ. वीरेंद्र सिंह, नीरज दुबे, डॉ. रहीश अहमद, सर्वेश दीक्षित, डॉ. पीयूष तिवारी, डॉ. शांतनु निगम, डॉ. प्रशांत मिश्रा, डॉ. शिव शंकर गुप्ता, डॉ. ऋचा चौधरी, डॉ. सोनाली विश्वास, डॉ.अतुल कुलकर्णी डॉ. गौरव द्विवेदी, डॉ. अजय शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारणा बदलनी है
बसरेहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे सबसे पहले वैक्सीनेशन केंद्र प्रभारी डा. विकास सचान ने कराया। बताया सबसे पहले टीका लगवाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर चल रहे गलत विचारों की धारणा को बदलना रहा।
केंद्र लक्ष्य टीकाकरण हुआ
चिकित्सा विश्वविद्यालय, सैफई 600 363
सैफई सीएचसी 106 80
भरथना सीएचसी व पीएचसी 300 202
जसवंतनगर सीएचसी 200 126
सरसईनावर सीएचसी 80 60
बसरेहर सीएचसी 315 277
महेवा सीएचसी 125 120
मेडिकल केयर यूनिट 125 81
जिला पुरुष अस्पताल 115 89
जिला महिला अस्पताल 126 114
ञकोकपुरा नगरीय स्वास्थ्य केंद्र 128 102
आज 2431 का होगा टीकाकरण
शुक्रवार को 2431 लाभार्थियों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इन लाभार्थियों को बुलावा पर्ची व फोन पर एसएमएस से सूचना की जा चुकी है, जिससे वह टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचे कर टीकाकरण कराएं।

पहचान पत्र न भूलें
कोविड टीकाकरण के लिए जाने से पहले अपना एक पहचान पत्र ले जाना न भूलें। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी एवं पैन कार्ड, पासपोर्ट, जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र, बैंक, पोस्ट ऑफिस की पासबुक, केंद्र, राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा आईडी कार्ड आदि में कोई एक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed