{"_id":"6012e7b98ebc3e3188123343","slug":"etawah-news-etawha-news-knp608510986","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने इटावा महोत्सव स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने इटावा महोत्सव स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी यानी नुमाइश स्थल का जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने गुरुवार को निरीक्षण किया।
आगामी 31 दिसंबर से शुरू होने जा रहे इटावा महोत्सव में दुकानें लगाना शुरू हो चुकी हैं। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने दुकानें लगा रहे दुकानदारों को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने महोत्सव पंडाल का भी निरीक्षण किया और यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी भी ली। एक माह तक चलने वाले इस आयोजन में लाइट सजावट, खानपान की दुकानें, लोगों की दैनिक व गृहस्थी की जरूरतों की चीजों की दुकानें दूर-दराज शहरों से आए दुकानदार लगा रहे हैं। इसके साथ ही सरकारी विभागों की जानकारी देती विकास प्रदर्शनी में भी तैयारियां जोरों पर हैं और बच्चों के आकर्षण का केंद्र झूले भी बड़ी संख्या में आ चुके हैं।
हालांकि सर्कस इस बार नहीं लगेगा और महोत्सव पंडाल में होने वाले सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम प्रतिदिन न होकर सप्ताह में एक बार ही आयोजित किए जाएंगे। अब महोत्सव शुरू होने में दो दिन ही शेष हैं, ऐसे में जिलाधिकारी ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण करने के बाद महोत्सव कमेटी को जरूरी निर्देश दिए। डीएम के निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम सदर व इटावा महोत्सव के जनरल सेक्रेटरी सिद्धार्थ संग अन्य अधिकारी मौजूद रहे।