फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

अखिलेश के नेतृत्व में निकली ट्रैक्टर रैली, अंशुल गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 01- सैफई की ट्रैक्टर ट्राली में मौजूद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव ड? - फोटो : ETAWHA
इटावा। नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर सपा ने छह तहसीलों में ट्रैक्टर रैली निकाली। सैफई से निकली रैली को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुखिया की अगुवाई में सपाइयों ने दमखम भरा। जिला मुख्यालय की ओर कूच करने पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो सपाई भिड़ गए। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चटकानी पड़ी, जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आईं। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से ट्रैक्टर रैली सांकेतिक ही रह गया। जबरन रैली निकालने का प्रयास कर रहे सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत अंशुल यादव सहित कई सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस लाइन से देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया। पूरे दिन पुलिस प्रशासन और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी, खींचतान चलती रही।
विज्ञापन

गिरफ्तार होने वाले सपा नेताओं में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता, फुरकान अहमद, हाशिम कुरैशी, सचिन यादव, अवनीश राजपूत, शिवम पाल, सुरजीत यादव, चंकी यादव, महिला नेत्री लीलावती राजपूत, पप्पन सिंधी समेत कई पदाधिकारी और नेता शामिल रहे।
विज्ञापन

इटावा शहर में आवास विकास कालोनी में सपा नेता आनंद यादव टंटी के आवास पर कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ जमा हो रहे थे। पुलिस ने वहां पहुंचकर उन्हें हटने के लिए कहा। जब कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां चटकानी शुरू कर दी। हल्के बल प्रयोग से कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए। आनंद यादव के हाथ में हल्की चोट आई। इसी तरह से लुहन्ना चौराहे से तहसील की ओर जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठियां चटकाकर भगा दिया। सपा नेता सतेंद्र यादव को इसमें चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकदिल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। डीएसपी सौरभ कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मानिकपुर मोड़ पर पहुंच कर रैली को रोक लिया। मान मनौव्वल के दौरान ट्रैक्टरों का लंबा काफिला हाईवे पर पहुंच गया। इससे आगरा कानपुर हाईवे लगभग डेढ़ घंटे जाम रहा। पुलिस ने अंशुल यादव, शिवप्रताप राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव, उमेश राजपूत उर्फ डुल्ले आदि को हिरासत में ले लिया।
बकेवर के लखना क्षेत्र में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली चकरनगर तहसील पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्वाला कठेरिया, राहुल तिवारी लुधियानी, अश्वनी त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन हमीद खां पहलवान, जीतू ठाकुर, मिथुन पांडेय आदि प्रमुख से शामिल रहे।
भरथना में ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव व सपा महासचिव अनीता दिवाकर की अगुवाई में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव, हरिओम यादव, श्रीकृष्ण यादव, चेयरमैन हाकिम सिंह, सुरेंद्र यादव, मनोज यादव, अजय यादव, कमलेश कठेरिया, राघवेंद्र गौतम, श्रीनिवेश यादव, प्रताप वर्मा मौजूद रहे।
जसवंतनगर में निकाली गई रैली को प्रशासन ने सैफई की ओर बढ़ने से पहले ही रोक लिया। कचौरा रोड पर नहर पुल से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व वरिष्ठ सपा नेता भुजवीर सिंह यादव एडवोकेट कर रहे थे। उपजिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु, क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह, थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने रैली को रोका। यहां मोहित, करू सिरसा, पुनीत यादव, सत्येंद्र यादव जैसे युवाओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस सैफई मोड़ पर ही घेरा डाले रही, ताकि कोई ट्रैक्टर न जा सके।

चकरनगर में हनुमंतपुरा चौराहा से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। सपा प्रकोष्ठ से प्रदेश महासचिव डॉ. भूपेंद्र सिंह दिवाकर से पुलिस की नोकझोंक हुई। रैली में सपा नेता डॉ. भूपेंद्र सिंह दिवाकर, हेमरुद्र सिंह सेंगर, शिवकिशोर यादव, मुन्ना राजावत, ब्रजेंद्र यादव राज कुमार यादव , आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed