फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

वैज्ञानिक खेती अपना कर आर्थिक स्थिति मजबूत करें किसान

Mon, 25 Jan 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 05 - कृषि शोध पुस्तक का विमोचन करते विधायक प्रतिनिधि हरिनारायण बाजपेयी, उप कृषि निदेशक - फोटो : ETAWHA
इटावा। संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन प्रक्षेत्र जौनई पर कृषि ज्ञान मेला, किसान गोष्ठी व कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। किसानों को वैज्ञानिक विधि पर आधारित खेती करने के निर्देश दिए गए। किसानों के लिए बीज, कृषि सयंत्रों के स्टॅाल लगाए गए।
विज्ञापन

शनिवार को उप कृृषि निदेशक एके सिंह के निर्देशन में लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया के प्रतिनिधि हरिनारायण बाजपेयी ने किया। उन्होंने कृषि शोध संदेश नामक पुस्तक का विमोचन किया और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को प्रेरित किया। उप कृषि निदेशक (शोध) एके सिंह ने केंद्र सरकार के उद्देश्य, स्थापना, यूपीपीएम, किसान केसीसी एप के क्रियान्वयन के संबंध में बताया। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने कृषि निवेशों की उपलब्धता, प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं का निवारण किया गया।
विज्ञापन

डा. नीरज शुक्ला पशु चिकित्साधिकारी धनुआं खेड़ा जसवंतनगर के पशु चिकित्साधिकारी डा. नीरज शुक्ला ने पशुपालन संबंधी जानकारियां दीं। अधिशासी अभियंता भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगा नहर रामसागर ने जल का महत्व एवं सिंचाई के लिये कम से कम पानी का प्रयोग करने और कम सिंचाई से अधिक उत्पादन के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों डा. एमके सिंह व सुनीता मिश्रा, जिला समन्वयक प्रकाश नरायण त्रिपाठी, सेवानिवृत्त एसपीपीए धर्मपाल सिंह ने भी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed