फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 22 फरवरी से

Sun, 24 Jan 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। जनपद में पहली बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर का तीन दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 22 से 24 फरवरी तक शहर में डॉ.भीमराव आंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कालेज परिसर में आयोजित होगा। जिसमें कानपुर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र से चुने हुए 500 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके लिए विद्यार्थी परिषद के 200 से अधिक सदस्य प्रचार-प्रसार करने एवं व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी अधिवेशन के व्यवस्था प्रमुख अभिषेक मिश्र ने रविवार को सिंचाई विभाग के नवीन सभागार में वार्ता के दौरान दी। बताया प्रदेश में अब तक 59 प्रांत अधिवेशन हो चुके हैं। 60वां प्रांत अधिवेशन इटावा में आयोजित होने जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि अधिवेशन को अब सफल बनाना है। जिला प्रमुख डॉ.पद्मा त्रिपाठी ने कहा कि अधिवेशन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की जरूरत है। जिला संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तान्या मिश्रा ने कहा हम सभी कार्यकर्ता अधिवेशन में आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार हैं। वार्ता के दौरान विभाग संयोजक मृत्युंजय चौधरी, नगर मंत्री अविराज चौधरी, नगर अध्यक्ष अरुण दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed