{"_id":"600db6488ebc3e30ba2117f7","slug":"etawah-news-etawha-news-knp607966152","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान से शरीर में बढ़ती रक्त निर्माण की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान से शरीर में बढ़ती रक्त निर्माण की क्षमता
विज्ञापन
फोटो संख्या 06 - रक्तदान शिविर में संबोधित करते डा. आदेश कुमार व उपस्थित अन्य
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना(इटावा)। समाज के कुछ लोग आज भी रक्तदान करने से घबराते हैं जबकि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती। रक्तदान एक ऐसी क्रिया है जिसमें रक्तदान करने के बाद शरीर में रक्त निर्माण की क्षमता बढ़ती है। यह बात रविवार को भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के चिकित्साधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने कही।
मुख्य अतिथि डॉ. आदेश कुमार ने विशिष्ट अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित के साथ भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया। परिषद के अध्यक्ष अंकुर पुरवार, सचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक डॉ. संकल्प दुबे ने अतिथिद्वय का प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया। इसके बाद चिकित्सीय टीम डॉ. सलमान, सतेंद्र त्रिपाठी, राहुल सिंह, असीम सिद्दकी आदि की देखरेख में नगर के 52 लोगों ने रक्तदान किया।
इस दौरान प्रदीप पांडेय, ब्रह्मप्रकाश श्रीवास्तव, करुणाशंकर दुबे, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, सुभाष दुबे, ओपी दीक्षित आदि का विशेष सहयोग रहा जबकि संचालन प्राचार्य राजेश नरायन दुबे ने किया।