फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

आॅनलाइन आवेदनों पर पेंडिग रखता है औषधि विभाग

Sun, 24 Jan 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। जिले के व्यापारियों ने रविवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग दुकानों के लाइसेंस पर सुनवाई ही नहीं कर रहा है। आवेदन के बावजूद कार्यवाही न होने से लाइसेंस नहीं बन पा रहे हैं। इसपर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने अफसरों को समय अविधि के अंदर लाइसेंस बनाने के दिए।
विज्ञापन

रविवार को हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री नरेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि कई दुकानदारों को अभी तक ड्रगिस्ट का लाइसेंस नहीं मिल पाया है, जबकि उनका डाटा अपलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन

व्यापारी निहाल चंद्र केशरवानी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग आवेदनों को एक माह तक पेंडिंग रखे रहता है। एक माह तक कार्यवाही न होने से आवेदन स्वत: निरस्त हो जाता है। इससे व्यापारी परेशान हैं। विभाग जानबूझकर कार्यवाही नहीं कर रहा है। इस पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित का स्पष्टीकरण प्राप्त करने को कहा। लाइसेंस को निर्धारित समय सीमा के अंदर बनाने को कहा। यदि ऐसा नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने मिलावटी खाद्य पदार्थों को बेचने व खरीदने से रोकने के लिए दुकानों से सैंपलिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

51 नमूने निकले अधोमानक
खाद्य सुरक्षा विभाग ने अवगत कराया कि एक अप्रैल से 31 दिसंबर 2020 तक खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापे डाले गए। इस दौरान 114 नमूने संग्रहीत किए गए। 49 को नोटिस दिया गया। 56 मामले कोर्ट में चल रहे हैं। 56 के फैसले आए। इस दौरान 2654 लाइसेंस जारी किए गए। प्रयोगशाला से 88 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। 51 नमूने अधोमानक पाए गए। कुल 21 लाख 60 हजार रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed