{"_id":"600db21a8ebc3e333c4526a8","slug":"etawah-news-etawha-news-knp6079601173","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 करोड़ 25 लाख से होगा शहर के 49 विद्यालयों का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 करोड़ 25 लाख से होगा शहर के 49 विद्यालयों का कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ग्रामीण क्षेत्रों की भांति शहरों में स्थित 49 बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प होगा। इटावा शहर के विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से कायाकल्प योजना के काम कराए जाएंगे। पहले चरण में कायाकल्प के कुल 14 में से 4 बिंदुओं को संतृप्त करने का काम होगा। इस पर नगर पालिका परिषद एक करोड़ 25 लाख रुपये खर्च करेगी। मार्च तक यह काम पूरा होने के बाद दूसरे चरण का काम शुरू कराया जाएगा। धन की उपलब्धता के आधार पर वरीयता क्रम तय होगा।
इटावा नगर क्षेत्र में कुल 54 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से चार जीर्णशीर्ण हैं जबकि एक किराये पर चल रहा है। इनको छोड़कर शेष 49 विद्यालयों को कायाकल्प योजना में शामिल किया गया है। कायाकल्प योजना में विद्यालयों की रंगाई-पुताई, मूलभूत सुविधाओं की अवस्थापना, फर्नीचर, विद्युत कनेक्शन, पंखा, पानी आदि सुविधाओं को पब्लिक स्कूलों की भांति विकसित किया जाएगा।
पहले इस योजना को ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में लागू किया गया। वहां ग्राम पंचायतों की धनराशि से विद्यालयों को विकास के 14 बिंदुओं से संतृप्त किया गया। इसके बाद नगर पालिका और नगर पंचायतों की सीमा में आने वाले विद्यालयों को भी इस योजना में शामिल किया गया। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने इसके लिए नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों को धन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। दो महीनों तक चले होमवर्क के बाद अंतत: योजना को मूर्तरूप देने का काम शुरू होगा। एक साथ पूरा काम कराने में धन की कमी आड़े आने की आशंका को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से काम कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पहले चरण में सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की अवस्थापना के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। काम करवाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। मार्च के महीने तक यह काम पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण का काम शुरू होगा।