फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

125वीं जयंती पर नेताजी को हर वर्ग ने याद किया

Sat, 23 Jan 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 28 कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के पदाधिकारी नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए - फोटो : ETAWHA
इटावा। आजाद हिंद फौज के जाबांज नायक रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती शनिवार को जिले भर में मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा एवं चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कॉधनी में प्रधानाचार्य डा.निर्मल चन्द्र वाजपेई ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि डा.अवधेश एवं अजय शर्मा एवं प्रबंधक कैलाश यादव ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

कक्षा दो की छात्रा ने किया उद्घाटन
सैफई स्थित ग्राम नगला सुभान में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विद्यालय में एक कक्ष का नामकरण नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर किया गया। इस कक्ष का उदघाटन कक्षा 2 की छात्रा रौनक ने फीता काटकर किया। इस मौके पर शिक्षिका ऋचा राय आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कांग्रेस ने नुमाइश मैदान में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे।
प्रसपा कार्यालय पर सुभाष जयंती मनाई गई
प्रगतिशील समाजवादी पाटी्र्र लोहिया के चौगुर्जी स्थित कार्यालय पर सुभाष जयंती के मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता निशांत चौधरी,नवनीत निगम,सर्वेश जोशी,अमन यादव, रिषभ यादव,पप्पू यादव आदि उपस्थित रहे। कर्पूरी ठाकुर विचार मंच ने अंबेडकर चौराहा पर नेताजी की जयंती पर नेताजी के चित्र पर तथा पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सविता ने माल्यार्पण किया।
जयोत्री एकेडमी में मनाई गई नेताजी की जयंती
भरथना प्रतिनिधि के अनुसार जयोत्री एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संस्था निदेशक नितिन पोरवाल, प्रधानाचार्य योगेन्द्र मिश्रा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण किया। इस दौरान शीला मिश्रा, संजीव तिवारी, गोविंद शाक्य, योगेंद्र यादव, रामबरन सिंह, जितेंद्र भारती, प्रदीप भदौरिया, हिमांशु यादव आदि उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल ने किया नेताजी को याद
भरथना में बालूगंज स्थित चौधरी मार्केट में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) शाखा पदाधिकारियों एंव भाजपा जिला उपाध्यक्ष व संरक्षक दीपकनाथ चौधरी व सभासद व संरक्षक हरिओम दुबे ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अध्यक्ष विमल पोरवाल, महामंत्री चेतन स्वरूप पोरवाल, उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, उमेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

उपडाकघर में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
उदी प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम उदी स्थित उप डाकघर के कर्मचारियों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता, दीपक रंजन उर्फ राजन भदौरिया, उपडाक अधिकारी स्वतंत्र कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, सूरज सिंह, आलोक भदौरिया, कृष्ण शंकर पांडेय, सुनील कुमार सिंह, रवि भदौरिया, निशांत भदौरिया, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed