फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

हाईस्पीड ट्रेन के लिए चौबिया के कई ग्रामों में सर्वे कार्य शुरु

Sat, 23 Jan 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
etawah news
बसरेहर (इटावा)। करीब दो साल पूर्व दिल्ली से वाराणसी के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत का संचालन शुरू होने के बाद अब इस ट्रैक पर हाईस्पीड ट्रेन चलाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसके लिए अलग से ट्रैक बनाया जाएगा। प्रस्तावित हाई स्पीड ट्रेन के लिए आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस- वे के डिवाइडर के पास जगह ली जा रही है।
विज्ञापन

सदर तहसील की चौबिया थाना क्षेत्र के गोबरिया, अगुपुर, गोपालपुर, नगला सभी, नगला बरी, टिमरुआ समेत कई अन्य गांवों की जमीन इसकी जद में आ रही है। जमीन के लिए सर्वे किया जा रहा है। प्रत्येक पांच किलोमीटर पर जीपीएस लगाए गए हैं जिसके जरिए हैदराबाद से लोकेशन ली जा रही है। इस दौरान किसानों के घर जाकर फार्म भरवाए गए जिसमें आधार कार्ड लगवाया गया है।
विज्ञापन

इंजीनियर प्रेम सिंह ने बताया कि हाई स्पीड ट्रेन की स्पीड प्रति घंटे 320 किलोमीटर तक रहेगी। इस लाइन के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं, इसके लिए जगह- जगह पहुंचकर जगह चिह्नित की जा रही है। जिले में सैफई, चौबिया, ऊसराहार क्षेत्र में सर्वे हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार के निर्देश पर नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन नई दिल्ली से बनारस तक रेलवे ट्रैक का सर्वे करा रहा है। इस ट्रैक को आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे बनाया जाएगा। किसान के खेत में 14 इंच के पिलर बनाए गए हैं। खेतों के सर्वे कार्य के दौरान बड़ी संख्या में सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed