फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

9.62 प्रतिशत लोगों ने ही कराया वैक्सीनेशन, 1715 में 675 लाभार्थी आए

Fri, 22 Jan 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 12 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र पर वैक्सीनेशन का निरीक्षण करते जिला प्रतिरक्षण अध? - फोटो : ETAWHA
इटावा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ही कोरोना का टीका लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं। विभाग भी उन्हें टीका लगवाने के लिए न तो प्रेरित कर रहा है न ही समझा पा रहा है। इस कारण ही दो बार हुए वैक्सीनेशन में आधे से भी कम उपस्थिति दर्ज हुई है। उदासीनता के पीछे टीकाकरण के प्रति फैला भ्रम है।
विज्ञापन

16 जनवरी को तीन केंद्रों पर टीकाकरण हुआ था। तब 300 में से 151 स्वास्थ्य कर्मी ही टीका लगवाने पहुंचे थे। 149 अनुपस्थित थे। शुक्रवार को पांच केंद्रों के 17 बूथों पर टीकाकरण हुआ। इस बार तो आधे से ज्यादा चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने इसमें भाग ही नहीं लिया। सैफई चिकित्सालय विश्वविद्यालय में छह बूथों पर 600 का टीकाकरण होना था, लेकिन मात्र 247 लोग ही पहुंचे। 353 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार भरथना सीएचसी और पीएचसी के चार केंद्रों पर 402 में से 165 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण करवाया। 237 नहीं आए। जसवंतनगर सीएचसी की हालत तो और बदतर रही। यहां तीन बूथों पर 300 में से 97 लोगों ने टीका लगवाया। सैफई सीएचसी के दो बूथों पर 212 लाभार्थियों में से 89 ने तथा सरसईनावर सीएचसी पर दो बूथों पर 200 में से मात्र 77 लोगों ने टीकाकरण कराया। इस प्रकार शुक्रवार को 1715 लोगों में से मात्र 675 लोगों ने टीकाकरण कराया। अब तक कुल मिलाकर 826 लोग वैक्सीनेशन करा चुके हैं। अगला वैक्सीनेशन 28 व 29 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरथना में डॉक्टर को लगा पहला टीका
भरथना। भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक बूथ पर शुक्रवार को वैक्सीनेशन किया गया। सुबह 10:20 बजे एएनएम पूजा राठौर ने डॉ. सत्यम गुप्ता को सबसे पहले टीका लगाया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 10:40 बजे एएनएम अर्चना ने नगला निरपत की आंगनबाड़ी सहायिका संगीता देवी को कोविशील्ड वैक्सीन दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित के अनुसार टीका लगवाने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही।
टीके से डरें नहीं, लगवाएं
डॉ. सत्यम गुप्ता ने बताया कि उन्होंने केंद्र पर पहली वैक्सीन लगवाई है। 30 मिनट आराम करने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। पहले जैसा ही महसूस कर रहे हैं।
कंधे में भी नहीं हुआ दर्द
गिरधारीपुरा स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नगला निरपत की आंगनबाड़ी सहायिका संगीता देवी के अनुसार वैक्सीन लगवाने पर कोई परेशानी हुई है और न कंधे में दर्द हुआ।
नवनीत ने लगवाया पहला टीका
जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में पहला टीका खेड़ा बुजुर्ग कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी नवनीत पाराशर को दिन में 11 बजे लगाया गया। टीका लगवाने के बाद उन्होंने कहा कि लोगों को भी वैक्सीन लगवानी चाहिए।
सरसईनावर में फार्मासिस्ट ने लगवाया टीका
ताखा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसईनावर में सबसे पहले टीका फार्मासिस्ट धर्मवीर सिंह ने दूसरे नंबर पर सीएचसी प्रभारी डा.वीरेंद्र सिंह ने लगवाया। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों, आंगनबाड़ी, एएनएम, आशाओं ने भी टीका लगवाया।

खुजली, सिरदर्द कुछ नहीं हुआ
ऊसराहार। डा.रश्मि यादव ने बताया टीकाकरण के बाद ठीक हैं खुजली, फंगस, सिर दर्द और उल्टी जैसी कोई परेशानी नहीं हुई। कोविड वैक्सीन सुरक्षित है। लिहाजा हर कोई टीका लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed