फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

फर्राटा दौड़ में अंकुश व काजल दौड़े सबसे तेज

Thu, 21 Jan 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 30 - लंबी कूद लगाता खिलाड़ी - फोटो : ETAWHA
इटावा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा गुरुवार को जनपद स्तरीय ग्रामीण बालक-बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन शुरू हुआ। पहले दिन एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। फर्राटा दौड़ में काजल व अंकुश सबसे तेज दौड़े।
विज्ञापन

बालिका वर्ग 100 मीटर में काजल प्रथम, निक्की द्वितीय व रितु पाल तृतीय रहीं जबकि 400 मीटर दौड़ में ममतेश प्रथम, तृप्ति द्वितीय व सावित्री तृतीय स्थान पर रहीं और 800 मीटर दौड़ में ममतेश प्रथम, शालिनी द्वितीय व नेहा राजावत तृतीय रहीं। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अंकुश तिवारी प्रथम, शिव कुमार द्वितीय व तेजवीर तृतीय और 800 मीटर दौड़ में सचिन प्रथम, शिव कुमार द्वितीय व अवनीश तृतीय रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे ने 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने शांति के प्रतीक कबूतरों को पिंजड़े से मुक्त करते हुए प्रतिभागियों से कहा कि खिलाड़ी को अनुशासन में रहकर प्रतिभाग करते हुए जीवन के उच्चतम शिखर तक पहुंचना चाहिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी इटावा एसके लहरी ने कहा कि खिलाड़ी को खेल भावना से खेलना चाहिए तथा हारे हुए खिलाड़ी को अपना मनोबल न गिराकर नए प्रयास से मेहनत कर जीत हासिल करनी चाहिए। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विकास यादव ने मुख्य अतिथि व उनके साथ डॉ. राजवीर यादव, अजय यादव और बिंदु का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में सेवानिवृत्त प्रशिक्षक लालजी प्रसाद दुबे, भोला सिंह, दीपी सिंह, बृजेश कुमार, नृदेव आर्य आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं को संपन्न हराने में कनिष्ठ सहायक राजीव त्रिपाठी व विभागीय पीआरडी जवान उपस्थित रहे। शुक्रवार को दूसरे दिन वॉलीबाल व कबड्डी की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होंगी। समापन कार्यक्रम में जनपद स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed