फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

कई आयोजनों के साथ मनाया जाएगा गणतन्त्र दिवस

Thu, 21 Jan 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह कई आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। 25 जनवरी की रात्रि में सरकारी भवनों, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी ऐतिहासिक इमारतों को प्रकाशमान किया जाए और राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को बलवती बनाने पर बल दिया जाए। यह बात जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को गणतंत्र दिवस की बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि वह कार्यक्रमों को आकर्षक ढंग से संपन्न कराएं। गणतंत्र दिवस पर शहर में महापुरुषों की प्रतिमाएं, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों, मार्गों आदि की सफाई व्यवस्था पालिकाओं व नगर पंचायत के ईओ करेंगे। उन्होंने पुरबिया टोला स्थित ऐतिहासिक तलैया मैदान की सफाई कराने और मलिन बस्ती नौरंगाबाद (वाल्मीकि बस्ती) व अजीत नगर की सफाई पहले से ही करा लेने के निर्देश दिए। इस बस्ती में सीएमओ द्वारा प्रात: 10 बजे मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन, शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, पक्का बाग चौराहा, विजय नगर चौराहा में लाउडस्पीकर लगाकर राष्ट्रीय गीत बजाए जाएंगे और नुमाइश के बगल वाले पार्क की सजावट की जाएगी। इसकी व्यवस्था पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) करेंगे। होटलों में राष्ट्रीय गीत बजाए जाने की व्यवस्था खाद्य व औषधि निरीक्षक करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रात: 7:30 बजे शिक्षण संस्थाओं में उनकी सुविधानुसार प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रात: 08:30 बजे समस्त सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण व राष्ट्रगान होगा और संविधान में उल्लिखित संकल्प पढ़ा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रात: 09:30 बजे पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड होगी। प्रात: 10 बजे सभी विद्यालयों में राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा और स्टेडियम में पांच किमी की महिला व पुरुष की दौड़ व अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रात: 11:30 बजे जिला कारागार में विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं फल वितरण किया जाएगा। इसकी व्यवस्था अधीक्षक जिला कारागार द्वारा की जाएगी। 11:40 बजे नारी निकेतन, विशेष राजकीय गृह (किशोर) में फल वितरण किया जाएगा। इसकी व्यवस्था प्रोबेशन अधिकारी द्वारा की जाएगी। 12:30 बजे टीबी अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा और दोपहर तीन बजे एनसीसी, स्काउट-गाइड, होमगार्ड, युवक मंगल दल आदि का सम्मलित रूट मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद एसडी इंटर कॉलेज में आम सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम जय प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा, डीआईओएस राजू राणा, डीएसओ विकास कुमार, एडीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य पूरन पाल सिंह, जीजीआईसी प्रधानाचार्य अंजूश्री, जिला आबकारी अधिकारी केके शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed