{"_id":"5ffc9b408ebc3e2e670a7285","slug":"etawah-news-etawha-news-knp605386789","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित समय सीमा में पूरे करायें निमार्ण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित समय सीमा में पूरे करायें निमार्ण कार्य
विज्ञापन
फोटो संख्या 37- विकास भवन सभागार में डीएम श्रुति सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा की
- फोटो : ETAWHA
इटावा। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास भवन के ऑडीटोरियम सभागार में विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों तथा 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा की। कहा कि जो भी निर्माण कार्य अधूरे हैं। उन्हें पूर्ण गुणवत्ता एवं मानक के अनुसार निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य मानक विहीन मिले तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करते हुए उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने समीक्षा में पंजीकृत गोशालाओें, गोसरंक्षण केंद्रों में क्षमता के अनुसार गोवंश संरक्षित न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। संरक्षित गोवंशों की प्रतिदिन सूचना उपलब्ध कराने को कहा। गोल्डन कार्ड की धीमी प्रगति असंतोष व्यक्त करते हुए इसकी प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सीडीओ राजा गणपति आर, सीएमओ डॉ. एनएसतोमर, डीडीओ दीन दयाल, पीडी डीआरडीए उमाकांत त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम बृजमोहन अंबेड, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रवीण कुमार टिंगल, डीसी मनरेगा शौकत अली, जिला विकलांगजन कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह उपस्थित रहे।