{"_id":"5ff3557a8ebc3e3c5714987c","slug":"etawah-news-etawha-news-knp6039973187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ड्राई रन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ड्राई रन आज
विज्ञापन
इटावा। कोविड वैक्सीन लगाए जाने से पूर्व 5 जनवरी को होने वाले ड्राई रन के संबंध में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्कफोर्स की बैठक आयोाजित हुई। ड्राई रन छह केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में जिला महिला चिकित्सालय, मेडिकल केयर यूनिट इटावा, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोकपुरा तथा ग्रामीण क्षेत्र में मेडिकल कालेज सैफई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदी पर होगा। इस पूरी प्रक्रिया में किसी को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी बल्कि वैक्सीन लगाने का मॉकड्रिल होगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस तोमर ने बताया इसमें बायोमेडिकल वेस्ट का निष्पादन करने, आब्जर्वेशन कमरे में लाभार्थी को रखने के बाद वैक्सीन का प्रतिकूल प्रभाव देखने और उसका इलाज कराने का ड्राई रन किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र में 03 कमरों में टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा। पहला रूम वेटिंग रूम, जहां पर टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों को बैठाया जाएगा। दूसरा रूम वैक्सीनेशन रूम, जहां लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। यहां पर टीका कर्मियों की एक टीम जिसमें एक स्टाफ नर्स, एक एएनएम एवं एक वेरीफायर मौजूद रहेंगे। वेरीफायर टीका लगने वाले व्यक्ति के पहचान पत्र वेरीफाई करेगा। तीसरा रूम आब्जर्वेशन रूम जिसमें टीकाकरण के बाद लाभार्थियों को करीब आधे घंटे तक बैठाया जाएगा। इस दौरान टीका लगने वाले व्यक्ति के प्रतिकूल प्रभाव पर विशेष नजर रखी जाएगी।
वैक्सीन का गंभीर व हल्का दोनों प्रकार का प्रभाव देखा जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया कोरोना से बचाव के सभी प्रोटोकाल जैसे मास्क पहनना, हाथ सैनिटाइजर करना और दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करते हुए की जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने समस्त तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्लानिंग कर समस्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में समयबद्ध ढंग से कार्यवाही की जाए। कोल्ड चैन तथा ट्रांसपोर्टेशन के बारे में सभी प्रबंध समय से किए जाएं। वैक्सीनेशन के प्रशिक्षण कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए। कहा कि इसके लिए अभी से टीमों का पूरा माइक्रोप्लान बनाकर तैयार किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एनएस तोमर, मुख्य चिकित्सा अघीक्षक डॉ.एसएस भदौरिया, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. संदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षण राजू राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश चंद यादव, एसएमओ डब्ल्यूएचओ चेतन शर्मा आदि उपस्थित रहे।