फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

पंचायत चुनाव: 1675 बूथों पर 9 लाख 28 हजार मतदाता डालेंगे वोट

Fri, 01 Jan 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इस साल होने वाले चुनावों में जिले के 1675 बूथों पर कुल 9 लाख 28 हजार 52 मतदाता वोट करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए वह अपने मतों का प्रयोग करेंगे। मतदाता सूची का अभी अंतिम प्रकाशन शेष है। इसलिए मतदाताओं की संख्या में अंतिम समय तक आंशिक बदलाव हो सकता है। सबसे बड़े ब्लॉक महेवा में सर्वाधिक और चकरनगर में सबसे कम मतदाता हैं। जिले में 826 मतदान केंद्र और 1675 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। सर्वाधिक 317 मतदेय स्थल महेवा में और सबसे कम 130 मतदेय स्थल चकरनगर विकास खंड में बनाए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायण ने बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। मतदाता उसमें अपना नाम, उम्र, पता आदि का संशोधन करवा सकते हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना अभी शेष है।
विज्ञापन

पंचायतें व इतने हैं वोटर
चकरनगर में 41 ग्राम पंचायतें हैं। यहां ग्राम प्रधान सहित 493 ग्राम पंचायत सदस्यों, 44 क्षेत्र पंचायत और 2 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव 67 हजार 706 मतदाता करेंगे। सैफई में 45 ग्राम प्रधानों, 567 ग्राम पंचायत सदस्यों, 53 क्षेत्र पंचायत और 2 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव 89 हजार 63 मतदाता करेंगे। जसवंतनगर में 61 ग्राम प्रधानों, 773 ग्राम पंचायत, 81 क्षेत्र पंचायत और 3 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव 1 लाख 24 हजार 604 मतदाता करेंगे। भरथना में 63 ग्राम प्रधानों, 803 ग्राम पंचायत, 86 क्षेत्र पंचायत और तीन जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव 1 लाख 23 हजार 404 मतदाता करेंगे। ताखा में 42 ग्राम प्रधानों, 542 ग्राम पंचायत, 60 क्षेत्र पंचायत और तीन जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव 1 लाख 3 हजार 497 मतदाता करेंगे। बढ़पुरा में 61 ग्राम प्रधानों, 753 ग्राम पंचायत, 74 क्षेत्र पंचायत और तीन जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव 1 लाख 28 हजार 405 मतदाता करेंगे। बसरेहर में 67 ग्राम प्रधानों, 835 ग्राम पंचायत, 82 क्षेत्र पंचायत और तीन जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव 1 लाख 26 हजार 116 मतदाता करेंगे। महेवा में 91 ग्राम प्रधानों, 1145 ग्राम पंचायत, 106 क्षेत्र पंचायत और पांच जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव 1 लाख 63 हजार 255 मतदाता करेंगे। जिले में कुल 471 ग्राम प्रधानों, 5911 ग्राम पंचायत सदस्यों, 586 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 24 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed