फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

कन्या सुमंगला योजना : लंबित आवेदन तीन दिन में भेज दें

Fri, 13 Mar 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
etawah news
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा की - फोटो : ETAWHA
इटावा। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई, जिसमें जिलाधिकारी जेबी सिंह ने लंबित आवेदनों को तीन दिन में भिजवाने की बात कही है। उपजिलाधिकारियों के स्तर पर विभिन्न स्तरों पर कुल 562 आवेदन पत्र लंबित हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा उपजिलाधिकरी सदर स्तर पर 392 आवेदन पत्र, उप जिलाधिकारी भरथना स्तर पर 114, उप जिलाधिकारी जसवंतनगर स्तर पर 50 आवेदन लंबित हैं।
खंड विकास अधिकारियों के स्तर पर 1717 आवेदन पत्र लंबित हैं। इसमें सबसे अधिक खंड विकास अधिकारी जसवंतनगर 409, खंड विकास अधिकारी बसरेहर, ताखा 336-336, खंड विकास अधिकारी महेवा 335, खंड विकास अधिकारी बढ़पुरा 204, खंड विकास अधिकारी सैफई 37, खंड विकास अधिकारी चकरनगर 48 एवं खंड विकास अधिकारी भरथना के यहां विभिन्न स्टेजों पर 11 आवेदन पत्र लंबित हैं। शासन से कुल 16000 निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 2188 आवेदन को जिला स्तर पर गठित समिति से स्वीकृति कर भुगतान के लिए भेज चुकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों ,समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों पत्रों का तीन दिन में निस्तारण करें।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी भरथना इंद्रजीत सिंह, उप जिलाधिकारी ताखा नंद प्रकाश मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला प्रोवेशन अधिकारी प्रशांत कुमार ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed