फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

केवल 10 फीसदी आवेदन ही हो सके स्वीकृत

Wed, 26 Feb 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
etawah news
कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की डीएम जेबी सिंह ने बैठक की - फोटो : ETAWHA
इटावा। बालिकाओं के समुचित विकास एवं मुख्य धारा में जोड़ने के उद्देश्य से शासन से संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने पाया कि उपजिलाधिकारियो के स्तर पर कुल 716 आवेदन लंबित हैं। सबसे ज्यादा उप जिलाधिकरी सदर स्तर पर 540 आवेदन, उप जिलाधिकारी भरथना स्तर पर 106, उप जिलाधिकारी जसवंतनगर स्तर पर 65 आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारियों के स्तर पर विभिन्न स्टेज पर कुल 2042 आवेदन पत्र लंबित हैं। सबसे अधिक खंड विकास अधिकारी जसवंतनगर 737, खंड विकास अधिकारी बसरेहर 374, खंड विकास अधिकारी महेबा 295, खंड विकास अधिकारी बढ़पुरा 183, खंड विकास अधिकारी ताखा 321, खंड विकास अधिकारी सैफई 88 ,खंड विकास अधिकारी चकरनगर 57 एवं खंड विकास अधिकारी भरथना के यहां 27 आवेदन पत्र लंबित हैं। शासन से कुल 16000 निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 1621 आवेदन को जिला स्तर पर गठित समिति से स्वीकृति कर भुगतान के लिए आनलाइन निदेशालय को प्रेषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों पत्रों का तीन दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालयों, एडेड विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से इस आशय का प्रमाण लिया जाए कि उनके विद्यालय में पंजीकृत कोई भी बालिका योजना में पंजीकृत होने से वंचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed