फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

जलभराव, फिसली गर्भवती, अस्पताल में भर्ती

Tue, 28 Jan 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
etawah news
नगला जगत में मुख्य रास्ते पर जलभराव और कीचड़ होने से लोगों को आवागनम में दिक्कत हो रही है। - फोटो : ETAWHA
इटावा। बसरेहर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरा दयालपुर के मजरा नगला जगत में जलभराव के चलते गर्भवती फिसलकर जख्मी हो गई। उसे इटावा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरा दयालपुर के मजरा नगला जगत में गांव की मेन आरसीसी सड़क पर गांव का नाली का गंदा पानी काफी समय पहले से भरा हुआ है। अक्सर लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। गांव की कमला देवी उसी रास्ते से निकलते समय गिर पड़ी। उनकी बांह टूट गई। परिजनों ने उसे इटावा निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गर्भवती सीमा देवी मंगलवार को अपने घर से निकलकर अपने गांव में जाते समय अचानक गिर पड़ी। उनके पेट में चोट आ जाने से इटावा के अस्पताल में भर्ती कराया। वेदमती देवी और ऊषा देवी का कहना है कि गांव का दबंग ने आरसीसी सड़क पर बंधा लगा दिया। दबंग होने की वजह से कोई उसको खुलवा नहीं पाया। ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की। विकासखंड एडीओ पंचायत जमाल अहमद के कार्यालय के चक्कर लगाए। आज दिन तक किसी ने सुनवाई नहीं की। गांव की हालत बिगड़ती जा रही है। कभी भी सफाई कर्मी भी नहीं आता है। हम सभी लोग अपने दरवाजे पर सफाई तो कर लेते हैं लेकिन पूरे गांव का गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है। सड़क के किनारे पानी निकलने के लिए नाली नहीं बनेगी तब तक यहां की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जाएगी। सुधार नहीं हो सका ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा-बरेली से निकला लिंक रोड राहिन गोरा दयालपुर होते हुए नगला जगत के बीचों-बीच से होकर हरदोई जाता है। हरदोई जाने के लिए मेन रास्ता यही है। फोर व्हीलर और स्कूली वाहन यहां पर भी फंस जाते और गंदा पानी भरा होने से लोगों को बदबू से परेशान रहते हैं। शिकायत करने के लिए ग्रामीणों ने बसरेहर विकासखंड कार्यालय पर शिकायत की, पर कुछ नहीं हुआ। ग्रामीण सुभाष चंद्र, रामेश्वर दयाल, वीरमति, रुक्मिणी देवी, मीना देवी, सुदामा देवी, उषा देवी, कमला देवी, उमेश चंद्र, मिलाप सिंह, राघवेंद,्र जागेश्वर दयाल, सुरेंद्र सिंह, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह ने बस अरे विकास खंड कार्यालय पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम प्रधान पद्म सिंह ने बताया कि हमने तहसीलदार को एक प्रार्थना पत्र दे दिया। इसकी समस्या जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed