{"_id":"61a710d5eb0035345f30c2bc","slug":"etawah-news-etawah-news-knp6669750141","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाली बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को बकेवर थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किसी दूसरे शहर भागने की फिराक में था। आरोपी को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। इधर, पीड़ित मासूम का सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार चल रहा है। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
क्षेत्र के तहत एक गांव निवासी किसान की बेटी गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती है। सोमवार को बच्ची को उसी गांव में रहने वाले एक किसान का इकलौता बेटा छविकांत उर्फ प्रशांत टॉफी देने के बहाने से बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। वहां बच्ची से दुष्कर्म किया था। थाना पुलिस ने मामले में पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर प्रशांत के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी।
थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि अभी बच्ची का सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। उसकी प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को मंगलवार देर शाम क्षेत्र के गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।