फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

नेताजी के जन्म दिन पर काटा केक, दीर्घायु की कामना

Mon, 22 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
etawah news
कार्यालय पर पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह के जन्मदिन पर केक काटते सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव - फोटो : ETAWAH
इटावा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय पर केक काटा। नेताजी के जीवन संघर्ष एवं समाजवादी विचारधारा पर चर्चा की।
विज्ञापन

नेता जी के दीर्घायु होने की कामना की गई। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, कुलदीप गुप्ता, अशोक यादव, फुरकान अहमद, भूपेंद्र दिवाकर, उत्तम सिंह प्रजापति, मुबारक अंजाम, आशीष यादव, चंदन सिंह बघेल, राहुल यादव, अरविंद यादव, अनीता यादव, नेहा यादव, सीता राम कश्यप, जय सिंह यादव, हेम रुद्र सेंगर, राजीव दुबे, अजय यादव प्रमोद यादव नीरज यादव, अजय सिंह चौहान, एसएम मुस्तकीम शफी अहमद बालक मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर हॉस्पिटल एवं अंध स्पर्श विद्यालय में फलों के पैकेटों को सैकड़ों मरीजों को बेड पर जाकर व्यक्तिगत रूप से वितरित किया। फल वितरण कार्यक्रम के दौरान उनके साथ वीरेंद्र दुबे, राकेश यादव, एडवोकेट सुनील तिवारी, एडवोकेट राम प्रकाश चित्रवंशी, अशोक मिश्रा, अभय तिवारी, नीरज मिश्रा, रवि तिवारी, कवि रोहित चौधरी, राजकुमार मिश्रा, तरुण चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊसराहार में मना जन्मदिन
ऊसराहार संवाद के अनुसार जिला सचिव संग्राम सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अनुज यादव, संदीप कुमार लालू, शोभाराम प्रजापति व उमेश यादव ने ऊसराहार में केक काटा। नेताजी के दीर्घायु होने की कामना की।
इकदिल में काटा गया केक
इकदिल संवाद के अनुसार समाजवादी पार्टी के संस्थापक संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन इकदिल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । नगर अध्यक्ष उमेश राजपूत दुल्ले ने उनके चित्र के समक्ष के कांटा तथा नेता जी के दीर्घायु होने की कामना की । इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष पवन यादव, सचिन यादव, जबर सिंह राजपूत, रजत वर्मा, शहजाद, नवीन दीक्षित मौजूद रहे।
लखना में भी रही धूम
लवेदी संवाद के अनुसार समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन लखना कस्बे में भी मनाया गया । यहां विवेक यादव सन्नी ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया । सपा नेता राम बहादुर पाल, रामप्रकाश गुप्ता, हनुमंत सिंह, सुरेश यादव, अजीत यादव, बॉबी यादव व गोपाल पोरवाल मौजूद रहे।
बकेवर में भी काटा केक
बकेवर संवाद के अनुसार यहां पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया व कमलेश कठेरिया ने केक काटा तथा नेता जी के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि नेताजी ने ही समाजवाद को नई दिशा दी है। इस मौके पर ज्वाला प्रसाद कठेरिया, हमीद पहलवान, अतर सिंह कुशवाहा, लालू पाल, राहुल व मनीष कठेरिया मौजूद रहे।

जन्म दिन पर बांटी मिठाई
चकरनगर। मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन प्रसपा नेताओं ने कस्बा में केक काटकर मनाया मिठाई वितरण की। मुकेश तिवारी, यदुनाथ सिंह यादव, गोलू तिवारी, नीरज यादव आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed