फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

लॉकडाउन में खुली दुकानें, लोग सड़कों पर निकले

Sat, 31 Jul 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। जिले में कई दिनों से कोरोना संक्रमित नहीं मिल रहे हैं। यह देख लोग बेपरवाह हो गए हैं। लोग न तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी के नियम का पालन। लोग साप्ताहिक लॉकडाउन में भी निडर होकर सड़कों पर घूमते रहे। दुकानें भी आम दिनों की तरह खुली रहीं। किसी को पुलिस और प्रशासन का डर नहीं था। बकेवर में पुलिस ने कई दुकानों को बंद कराया, लेकिन बाद में फिर दुकानों के शटर खुल गए और लोग खरीदारी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

इटावा समेत प्रदेश के कई जिले कोरोना से मुक्त हो गए हैं, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की संभावना बरकरार है। सरकार ने कोरोना पर पूरी तरह काबू पाने के लिए प्रदेश में शनिवार व रविवार का साप्ताहिक लॉकडाउन लागू कर रखा है। शनिवार को लॉकडाउन के पहले दिन ही जिले में जमकर धज्जियां उड़ी। शहर के बजारा लाइन, सिंधी मार्केंट, सराय शेख, विजय नगर चौराहा, हर्ष नगर समेत कई स्थानों पर मोटर पार्ट्स समेत तमाम दुकानें खुली रहीं। लोग सुबह से ही खरीदारी करने दुकानों पर पहुंच गए। इतना ही नहीं आम दिनों की तरह सड़कों पर लोगों की आवाजाही दिखाई दी।
विज्ञापन

आलम ये रहा कि रोडवेज बस स्टैंड रोड व झम्मनलाल करारी चौराहा समेत कई जगह पर जाम की स्थिति भी बनीं रही। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों का शहर से आना-जाना रहा, लेकिन किसी ने लॉकडाउन का पालन नहीं कराया। पुलिस भी बिना मास्क लगाए और सामाजिक दूरी नियम की अनदेखी करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करते दिखाई नहीं दी। ऐसा ही हाल जसवंत नगर, सैफई, बढ़पुरा, ताखा का भी रहा। यहां भी सैलून से चाय समोसा तक की दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed