फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की राह में आ रहे 8 विद्युत टावरों का बदलेगा स्थान

Wed, 16 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
etawah news
ऊसराहार। ताखा में कुदरैल गांव के सामने निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जुड़ने के स्थान पर हाईटेंशन लाइन के 8 टावरों को बदला जाएगा। इन टावरों में से एक से गोलचक्कर निर्माण में भी कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकॉन को परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे के निर्माण के कारण जमीन से हाईटेंशन लाइन के तारों की ऊंचाई कम हो जाएगी। इसलिए सात टावरों का स्थान बदलने के साथ ही इनकी ऊंचाई सामान्य विद्युत टावरों से बढ़ाईं जाएंगी। इस संबंध में यूपीडा ने विद्युत विभाग को अवगत कराया है। इसके बाद एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ विद्युत विभाग ने टावरों को बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। इसके जमीन पर नींव का काम अंतिम चरण में है। इस पर टावर बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इनमें से एक टावर गोलचक्कर के बीच में आ रहा है। जिसको बनाने में हुई देरी के कारण एक्सप्रेस वे के निर्माण में भी देरी हो सकती है। निर्माण दायी संस्था समय से काम पूरा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में दिलीप बिल्डकॉन के अधिकारी सचिन जैन का कहना है समयसीमा के अनुसार ही काम किया जा रहा है। कंपनी निर्धारित समय पर काम पूरा कर लेगी। इस संबंध में उपखंड अधिकारी ताखा महेन्द्र प्रसाद का कहना है कि इस काम की जानकारी उनको नहीं है। इन टावरों को बनाने का काम जनपद स्तर पर निर्धारित नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed