{"_id":"60ca3bca8ebc3e325063975a","slug":"etawah-news-etawah-news-knp6346057169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड कंपनियों के रैपर व बारकोड लगाकर बिक्री करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांडेड कंपनियों के रैपर व बारकोड लगाकर बिक्री करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ब्रांडेड कंपनियों के रैपर व बारकोड लगाकर बीड़ी बचने वाले दो लोगों को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर एक मकान से 10 बोरा खुली बीड़ी व बीड़ी बनाने की सामग्री भी बरामद की गई है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी दोनों आरोपी इटावा में किराए के मकान में रह रहे थे।
एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात कोकपुरा पुल के नीचे चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। युवक के भागने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। युवक के थैले की तलाशी में 32 पैकेट बीड़ी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के समरसरगंज कामत गांव का निवासी डॉलिम बताया। वह करीब आठ माह से विजय नगर के हरीशंकर यादव के मकान में किराए पर रह रहा था।
आरोपी ने बताया कि वह समरसरगंज के तारवागन गांव निवासी साथी मोहम्मद शफीकुल शेख के साथ किराए के मकान में ही नकली बीड़ी की पैकिंग करता है। तैयार माल जनपद समेत आसपास के जिलों में बेचते थे। पुलिस ने मौके से शफीकुल शेख को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों दिल्ली से खुली बीड़ी मंगाते थे। इसके बाद पैकिंग में कंपनियों के रैपर, बारकोड लगाकर दुकानदारों को कम दामों में बेच देते थे।
विज्ञापन
छापेमारी में मिला सामान
पुलिस ने छापेमारी के दौरान मकान से दस बोरा खुली बीड़ी, दो बोरा तानजीत बीड़ी, दो बोरा जीत बीड़ी, तीन बोरा कैश बीड़ी, 502 बंडल जीत बीड़ी, एक पैकेट रैपर बीड़ी का पुरा बनाने वाले, 24 पैकेट रैपर बीड़ी का बंडल बनाने वाले, बीड़ी पैक करने वाली चार पैकेट पॉलीथीन, 216 रैपर बार कोड, एक बर्तन लेही पुलिस टीम ने बरामद की है।