फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

इटावा में भाजपा का बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष

Wed, 16 Jun 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। इटावा में जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का बनेगा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जनपद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि बस नामांकन के दिन का इंतजार कीजिए। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद सभी को यह भी पता चल जाएगा कि भाजपा की प्रदेश में पंचायत चुनाव में कितनी सीटें हैं और कौन जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शहर के चौगुर्जी में स्टेशन रोड पर हुए एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने अयोध्या में राममंदिर भूमि घोटाले के सवाल पर कहा कि जो लोग राम के अस्तित्व को नहीं मानते हैं। राम और रामसेतु से प्रेम नहीं करते हैं। वह भगवान राम से जुड़े सवाल क्यों पूछते हैं। जिन लोगों ने देश को लूटा, भ्रष्टाचार किया, उनकी किसी में आस्था नहीं है। वह लोग क्या जानें राम की बात को, उनको सवाल पूछने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed