{"_id":"6ab56e07f0ce80d5de035e74","slug":"etawah-news-etawah-news-c-216-1-etw1012-150215-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का पैचवर्क शुरू, 25 लाख से होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का पैचवर्क शुरू, 25 लाख से होगी मरम्मत
Fri, 25 Sep 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 4 लखना-सिंडौस मार्ग पर चलता पैचवर्क का कार्य। संवाद
चकरनगर। तहसील क्षेत्र में बारिश के बाद सड़कों पर हुए गड्ढों की मरम्मत का काम लोक निर्माण विभाग शुरू कर दिया है। करीब 25 लाख रुपये की लागत से 75 किमी की ग्रामीण क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के गड्ढों को भरकर पैचवर्क कराया जा रहा है। इससे जल्द ही बदहाल सड़कों पर आवागमन करने वाले लोगों को हिचकोलों से राहत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग ने पहले चरण में लखना-सिंडौस मुख्य मार्ग की मरम्मत का काम शुरू किया है। बारिश के दौरान सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गुरुवार को सहसों चंबल पुल के पास सड़क के गड्ढों को भरकर पैचवर्क किया गया। विभाग की ओर से इसके बाद चंद्रहंसपुरा-पांडरी मार्ग, फूप-चौरेला मार्ग और भरेह-उदी, नदा सिरसा मार्ग पर भी मरम्मत कार्य किया जाएगा।
इन मार्गों से बड़ी संख्या में ग्रामीण रोजाना आवागमन करते हैं। बारिश के बाद सड़क की हालत खराब होने से वाहन चालकों को दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ था। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर पैचवर्क कार्य किया जा रहा है। इसके बाद गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए कर्मचारियों की टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।