{"_id":"614cb9658ebc3e09151df03f","slug":"etawah-news-dowry-murder-report-on-five-including-husband-etawah-news-knp653994393","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के पति समेत पांच ससुरालवालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के पति समेत पांच ससुरालवालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार। थाना क्षेत्र के सौथना गांव निवासी एक महिला की प्रसव के दौरान कानपुर में मौत हो गई। जबकि उसके बच्चे ने कन्नौज में दम तोड़ दिया। मामले में मृतका के पिता ने बेटी के पति व चार अन्य पर दहेज हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मैनपुरी के थाना किशनी, मकरंदपुर गांव निवासी जोगेंद्र का आरोप है कि जमीन का बैनामा व बाइक की मांग पूरी न होने पर बेटी प्रीति को उसका पति प्रवेंद्र, ससुर राजेंद्र, सास किरन, ननद प्रीति व चचिया ससुर दीपेंद्र उर्फ दीपू प्रताड़ित करते थे।
दो माह पूर्व प्रीति गर्भवती थी। तब भी उसके साथ मारपीट की गई थी। तब वह लोग उसे घर ले आए थे। रिश्तेदारों के समझाने पर भी वह नहीं मानें, उनके सामने ही बेटी को फिर से पीटा।
विज्ञापन
जमीन व बाइक नहीं मिलने तक बेटी को प्रताड़ित करने की धमकी दी। आरोप है कि बेटी को प्रसव पीड़ा होने पर वह षड़यंत्र के तहत 20 सिंतबर की शाम को उसे सीएचसी ले गए, जहां से सैफई रेफर किया गया था।
परंतु वह लोग सैफई न ले जाकर बेटी को रात में कन्नौज के एक अस्पताल में लेकर गए। जहां ऑपरेशन के दौरान बच्चा हुआ, जिसकी 21 सितंबर की सुबह मौत हो गई।
बेटी ने कानपुर में दम तोड़ दिया था। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पांचों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।