फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Dead body of youth found in Pilkhar canal

पिलखर नहर में मिला युवक का शव

Tue, 06 Jul 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Dead body of youth found in Pilkhar canal
इकदिल। क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास पिलखर नहर में मंगलवार सुबह करीब 25 वर्षीय युवक का नग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नहर किनारे से निकले ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। जिसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पानी के कारण शव काफी फूल गया था।
इस पर ग्रामीणों ने इकदिल पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।
इसके बाद शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई शव की पहचान नहीं कर सका। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन

पानी में रहने की वजह से काफी फूला है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा कर मृतक के पहचान के प्रयास किए जा रहे है। इसमें सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed