फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Crowd of patients started increasing in the hospital

बारिश होते ही अस्पताल में बढने लगी मरीजों की भीड़

Mon, 19 Jul 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Crowd of patients started increasing in the hospital
इटावा। भीषण गर्मी पड़ने के बाद तीन दिन से हल्की व तेज हो रही बारिश की वजह से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में पेट दर्द, खांसी, बुखार, त्वचा रोग, नाक, कान, गला के मरीज ज्यादा नजर आए। सोमवार को जिला अस्पताल में कुल 840 मरीजों ने पर्चे बनवाए।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. शांतनु निगम ने बताया कि उन्होंने 115 मरीज देखे। सबसे ज्यादा मरीज पेट दर्द के थे। मौसम में बदलाव और बाहर का खानपान पेट के रोगी बढ़ा रहा है। इसके अलावा बुखार, खांसी के मरीज भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. गौरव यादव के पास भी मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली। गैलरी, दरवाजे से लेेकर अंदर कक्ष तक मरीजों की भीड़ की वजह से लोग कोरोना की गाइडलाइन को भूल एक दूसरे से सटकर और एक के पीछे एक खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की ऐसी ही भीड़ नाक, कान व गला विशेषज्ञ डॉ. जेपी चौधरी के पास भी काफी भीड़ रही। उनके कक्ष के बाहर भी मरीज दरवाजा घेरे खड़े रहे। उन्होंने करीब 100 मरीज देखे। डॉ. महेश चंद्रा के पास रोजाना की तरह सोमवार को भी त्वचा रोगियों की भीड़ रही।

रैन बसेरा व जन औषधि केंद्र के सामने जलभराव
बारिश की वजह से जिला अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया। सोमवार दोपहर में हुई बारिश से रैन बसेरा तथा जन औषधि केंद्र के सामने जलभराव होने की वजह से लोगों को दवा लेने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में जलभराव के बारे में सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने कहा कि वाटर हार्वेस्टिंग की वजह से अब पहले जैसा जलभराव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed