फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crop

ऑनलाइन पंजीयन कराएं, पहली से खुलेंगे गेहूं क्रय केंद्र

Fri, 13 Mar 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
etawah news crop
इटावा। रबी की मुख्य फसल गेहूं की खरीद के लिए पहली अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र खोल दिए जाएंगे। जो किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर बिक्री करना चाहते हैं वे ऑनलाइन पंजीयन करा लें। ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो गए हैं। अभी तक 50 क्रय केंद्र तय किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने बताया कि जिले में 64 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। अप्रैल से 15 जून तक खरीद करने के आदेश हैं। खरीद का लक्ष्य 18 मार्च को होने वाली बैठक के बाद तय होगा। इस बार सरकार ने 1925 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य तय किया है। गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो गए हैं। मारामारी से बचने के लिए किसानों को जल्द से जल्द ऑनलाइन पंजीयन करा लेना चाहिए। जिस किसान का पंजीयन पहले होगा उसकी खरीद भी पहले की जाएगी। किसान fcs.up.gov.in पर पंजीयन करा सकते हैं। खरीद केंद्र नई मंडी के अलावा ब्लॉक बसरेहर, बढ़पुरा, भरथना, महेवा, ताखा, सैफई तथा जसवंतनगर में खोले जाएंगे।
विज्ञापन

पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, खतौनी की फोटो कॉपी देनी होगी। इसके अलावा किसान का अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज कराना होगा। दिए गए मोबाइल नंबर पर पंजीकरण नंबर तुरंत आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक ये खरीद केंद्र तय हुए हैं
चौबिया, बादरीपूठ, बरालोकपुर चौपुला, बरालोकपुर, बसरेहर, दतावली, इटगांव, बीना, सिरसां- किल्ली, बख्तियारपुर, डीसीडीएस इटावा, दोदनपुर, मानिकपुर मोहन,राजागंज भरथना, ऊमरसेंडा, सहसों- पाली, बाहरपुरा, बिरारी, बालूगंज भरथना, राजागंज, महेवा, निवाड़ीकला, जयमलपुर, मेहंदीपुर, मुकुटपुर, दाईपुर, ऊसराहार सरैया, ताखा, ऊसराहार, सहकारी संघ ऊसराहार, समथर, संतोषपुर, सरसईनावर, सैफई, रजमऊ, हैवरा, चौबेपुर, लाड़मपुर-परासना, लटुपुर, नगला हिम्मत, बलरई,तिजौरा, जसोहन, जसवंतनगर, मंडी जसवंतनगर, सहकारी संघ जगसौरा और उरैंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed