{"_id":"5e6bd2b18ebc3ea4ad13f11d","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp550161533","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के आंखों में फेंका जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के आंखों में फेंका जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
इटावा। बाइक से जा रहे जिला सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक को चार हमलावर लोगों ने घेर कर तमंचे की बट से पीटा। हमलावरों ने उनकी आंखों में कोई जहरीली चीज भी फेंक दी और भाग गए। पुलिस ने उन्हें सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बेटे ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव निवासी रमेशचंद्र यादव औरैया जिले के एरवाकटरा कस्बा स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा से वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त हुए हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे वह मोटरसाइकिल से अकेले गांव के पास ही परिवार के दाऊ रामबहादुर के यहां जा रहे थे। नगला महासुख गांव के मोड़ पर पप्पू की आरा मशीन के पास से जब वे गुजर रहे थे। तभी चार लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और उनके सिर में तमंचे की बट से प्रहार किया। जब तक वह संभलते इन बदमाशों ने उनकी आंखों में कोई जहरीला पदार्थ फेंक दिया।
आंखों में जलन मचने पर वह जोर से चीखे चिल्लाए। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तो बदमाशों ने गालियां देते हुए धमकी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी तो गांव में रहने नहीं देंगे।
विज्ञापन
रमेश के बेटे रोहित यादव ने प्रतापपुरा गांव के ही ग्रीश कुमार पुत्र रामरतन, प्रशांत उर्फ शेरा पुत्र गिरीश चंद्र, मोहित पुत्र संतोष कुमार, सोमवीर उर्फ सोडी पुत्र रामचंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। रोहित ने बताया कि उसके पिता ने इन चारों लोगों को देख लिया था। उन्होंने ही हमलावरों के नाम बताए। इस पर रिपोर्ट दर्ज कराई। हमलावर बदमाश उनके पिता पर कोई जहरीला पदार्थ फेंक गए। उनके सिर में कट्टे से वार भी किया।
थाना पुलिस ने लहूलुहान रमेश को जसवंतनगर सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित रमेश चंद्र के पुत्र रोहित यादव की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। नामजदों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएचसी में तैनात डॉ. विकास अग्निहोत्री ने बताया कि जो चीज आंखों में डाली गई। वह तेजाब नहीं लग रही थी। सिर में तमंचा की बट मारने से उनकी आंखों को चोट पहुंची है। हालांकि घायल रमेश ने बताया कि जो चीज उनकी आंखों में डाली गई। उसमें तीखी झरपीली गंध आ रही थी।