{"_id":"5e6a76948ebc3ea7f354f181","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp549947197","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने बाइक सवार दंपति को तमंचा के दम पर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों ने बाइक सवार दंपति को तमंचा के दम पर लूटा
विज्ञापन
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के बिधूना रोड पर पक्का ताल के पास बाइक सवार लुटेरों ने बाइक से जा रहे दंपति को मारपीट कर तमंचे के दम पर जेवर-नगदी लूट लिया। पुलिस ने मौके पर छानबीन की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े।
बिधूना थाना क्षेत्र के गांव जयसिंह की मड़ैया निवासी आदर्श कुमार पुत्र श्रीकृष्ण पत्नी अल्पना को लेकर ससुराल बदरिया पूठ से बाइक पर लौट रहे थे। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे जब उनकी बाइक बिधूना रोड पर पक्के तालाब के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। उनके रुकते ही बदमाशों ने आदर्श की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और मारपीट करने लगे।
बदमाशों ने अल्पना के पास से जेवर-नगदी व अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद दंपति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस बाइक सवार बदमाशों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। आदर्श ने बताया कि लुटेरे उसकी पत्नी के पास से सोने के टॉप्स, बृजबाला, मंगलसूत्र व बैग में रखा मोबाइल व 12 हजार रुपये लूट ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है। एसएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया तहरीर मिली है पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।