{"_id":"5e6a75e58ebc3ea8283dfa04","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp549945964","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार लोग घायल
विज्ञापन
इटावा। क्षेत्र के ग्राम नगला हुलासी मेें जमीन के विवाद में एक ही परिवार के लोग आपस में लड़ गए। लाठी-डंडे चले, जिसमेें दोनों ओर से चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। दो लोगों को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।
बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे गांव में ही स्थित एक मंदिर के समीप जगह को लेकर परिवारीजन बातचीत कर रहे थे। इसी बीच बृजकिशोर एवं चचेरे भाई सुनील के बीच बहस होने लगी। चचेरे भाई अचानक लाठी डंडे निकाल लाए और दोनों बुरी तरह आपस मेें भिड़ं गए। देखते ही देखते दोनों तरफ के लोग लहूलुहान हो गए। इसकी सूचना पुलिस को मिली।
घायलों के नाम बृज किशोर (80), उनका पुत्र मनोज कुमार (40), चचेरे भाई सुनील (25) वर्ष पुत्र राजेश, नरेंद्र (23) वर्ष पुत्र राजेश निवासीगण नगला हुलासी बुरी तरह जख्मी हो गए। इसमें से बृजकिशोर व मनोज कुमार को सैफई पीजीआई इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। गांव मेें भारी संख्या पुलिस बल को लगाया गया है।