फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

जुआ पकडने गई पुलिस पर जुआरियों ने किया हमला

Thu, 12 Mar 2020 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
etawah news crime
चंपानेर गांव में हमलावरों को जीप में बैठाती थाना पुलिस। - फोटो : ETAWHA
बसरेहर (इटावा)। चंपानेर गांव में बुधवार शाम को जुआ बंद करवाने गई पुलिस पर करीब 20 जुआरियों ने हमला कर दिया। डंडा लगने से एक ट्रेनी दरोगा का सिर फूट गया। हमलावर लोग मौके से भाग गए। बाद में काफी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस हमले में दरोगा के चोट आने की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे थाना क्षेत्र के चंपानेर गांव के बाहर एक ट्यूबवेल पर करीब 20 लोगों के जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी। शाम करीब पांच बजे थाने से ट्रेनी दरोगा तरुण कुमार चार सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जुआ खेलते लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। तभी जुआ खेल रहे लोगों ने लाठी-डंडों से पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें ट्रेनी दरोगा तरुण का सिर फूट गया।
विज्ञापन

जिसे देख हमलावर लोग डर गए और भाग खड़े हुए। साथ में मौजूद सिपाही घायल दरोगा को बसरेहर सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी प्रभारी ने दरोगा की हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेजना चाहा तो दरोगा ने इनकार कर दिया। यहां से ट्रेनी दरोगा तरुण किसी प्राइवेट गाड़ी बैठकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर हमले की सूचना मिलने पर बसरेहर थाना से काफी संख्या में फोर्स चंपानेर गांव पहुंचा। पुलिस ने गांव में हमलावरों को तलाश किया। इस दौरान जो लोग पुलिस के हत्थे चढ़े। उन्हें गाड़ी बैठाकर पुलिस थाना ले आई। छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बसरेहर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेशबाबू चौहान ने बताया कि चंपानेर गांव में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। इस समय ट्रेनी दरोगा तरुण जुआरियों को पकड़ने के लिए दौड़े, तभी उनका पैर फिसल गया और वह गिरकर चोटिल हो गए। उन्होंने कहा कि जुआ खेलते लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट तो की। लेकिन दरोगा के चोट गिरने से आई है। फिलहाल काफी संख्या में थाना पुलिस गांव में मौजूद है। पुलिस हमलावर लोगों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed