{"_id":"5e692ef18ebc3ec74f2b2038","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp5497562199","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी शराब के साथ 19 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी शराब के साथ 19 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। होली पर अवैध शराब के खिलाफ मंगलवार व बुधवार को चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 689 क्वार्टर देशी शराब बरामद की।
जसवंतनगर थाने में तैनात दरोगा सनत कुमार ने कचौरा रोड से राहुल निवासी नगला भाग को 212 क्वार्टर के साथ, स्वास्थ्य केंद्र के पास से किशन गोपाल को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इकदिल थाने के दरोगा गीतम सिंह ने इंधौआ के पास से आयुष निवासी इंधौआ को 21 क्वार्टर के साथ व दरोगा सुरेशचंद्र ने केशों पुर कलां के पास से शैलेश निवासी केंशोपुर को 24 क्वार्टर के साथ पकड़ा है। चौबिया थाने के दरोगा रामबली ने फुलरई रोड से राम कुमार निवासी बीना को 23 क्वार्टर के साथ व दरोगा गंगा सागर ने मुखिया होटल के पास से सुनील निवासी सुल्तानपुरा को 33 क्वार्टर के साथ गिरफ्तार किया। एसओ भरेह सतीश राठौर ने महुआ सूडा गांव के पास से भीम सिंह निवासी महुआ सूंडा को 30 क्वार्टर के साथ बिठौली थाने के दरोगा बृजेश कुमार ने गस्त के दौरान राम फल की गढ़िया के पास से कोमल सिंह निवासी हार कापुरा भिंड को 26 क्वार्टर के साथ गिरफ्तार किया। सिविल लाइन के दरोगा सुबोध कुमार ने सीएमओ कार्यालय के पास से जय नारायण निवासी पीपलअड्डा को 24 क्वार्टर के साथ फ्रेंड्स कालोनी थाने के दरोगा वेद प्रकाश ने आजाद नगर के पास से ज्ञान सिंह निवासी कथगवां थानाइकदिल को 42 क्वार्टर के साथ पकड़ लिया। ऊसराहार थाने में तैनात दरोगा वीनेश कुमार ने हजारी महादेव मंदिर के पास से लालसिंह व विद्या राम निवासी सरसई नावर को पकड़ा उनके पास से 72 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई।
इसके अलावा दरोगा वीरेंद्र सिंह ने झूंसी पुलिया के पास से सुरेश निवासी निवासी ऊसराहार को 34 क्वार्टर के साथ पकड़ा। चकरनगर के दरोगा विपिन कुमार ने राजपुर के पास से प्रताप सिंह निवासी चकरनगर को 28 क्वार्टर के साथ बढ़पुरा के दरोगा प्रदीप कुमार ने मनकापुरा के पास से राजू निवासी बढ़पुरा को 26 क्वार्टर के साथ भरथना के दरोगा दिनेश कुमार ने रमायन निवासी उदय सिंह व परश्ुाराम को 46 क्वार्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बकेवर में तैनात दरोगा प्रशांत कुमार ने दुबे भट्ठे के पास ने प्रमोद निवासी मातनटोला को 28 क्वार्टर के साथ बसरेहर के दरोगा तरुण प्रताप ने किल्ली के पास से राम सागर को 20 क्वार्टर के साथ गिरफ्तार किया है।