फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां गंभीर घायल

Mon, 09 Mar 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
etawah news crime
इटावा। शहर में रिश्तेदार के घर जन्मदिन कार्यक्रम से लौट रही बाइक सवार महिला व उसके बेटे को ट्रक ने टक्कर मार दी। बेटे की मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहा चचेरे भाई को हेलमेट लगाए होने के कारण कम चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बम्हनीपुर गांव निवासी तरूनेंद्र कमल (22) इटावा शहर से सोमवार सुबह करीब 10 बजे रिश्तेदारी से लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ चाची बालमुखी और उनका बेटा आशीष (12) भी सवार थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर खरगपुर सरैया के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट लगाए होने से तरुनेंद्र को कम चोटें आईं लेकिन बालमुखी और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed