फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

चौखट रखने के विवाद में फायरिंग से फैली दहशत

Sun, 08 Mar 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
etawah news crime
थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सिपाही सुदीप कुमार का बसरेहर सीएचसी पर डाक्टरी कराई - फोटो : ETAWHA
इटावा। चौबिया क्षेत्र के टकीपुरा गांव में शनिवार रात निर्माणाधीन मकान की चौखट रखने की जगह को लेकर फायरिंग हुई। गांव में दहशत फैल गई। पिता और उसके सिपाही व फौजी बेटों पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित परिवार ने घर में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

टकीपुरा गांव निवासी रनवीर सिंह मकान बनवा रहे हैं। गांव की गली में जिस जगह उनका मकान बन रहा है। उसके सामने कृष्ण मुरारी का घर है। रनवीर के घर के दरवाजे की चौखट रखने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। कृष्ण मुरारी का कहना है कि पहले जहां दरवाजा था। वहीं रखा जाए।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से दोनों के बीच विवाद बना हुआ है। पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराने के भी प्रयास किए थे, लेकिन बात नहीं बनी। शनिवार रात कृष्णमुरारी अपने सिपाही पुत्र सुदीप कुमार और फौजी पुत्र प्रदीप कुमार के साथ रनवीर के घर पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय रनवीर के अपने बाबा का दाह संस्कार करने खेत पर गया था। घर में उसके भाई दुर्वेश की पत्नी पूनम मौजूद थी। आरोप है कि कृष्ण मुरारी व उसके बेटों ने पूनम से गाली गलौज और मारपीट की। इसकी खबर जब रनवीर को लगी तो वह घर पहुंचा। तभी बाप बेटों ने गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। रनवीर व उसके परिवार के लोगों ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सिपाही सुदीप को हिरासत में ले लिया। फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। रनवीर ने बताया कि सिपाही सुदीप कुमार अलीगढ़ जिला के थाना बन्नादेवी में तैनात है। जान से मारने की नीयत से कुल तीन फायर किए गए। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किए हैं।

चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। रनवीर की तहरीर पर कृष्णमुरारी व उसके बेटों सुदीप व प्रदीप के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सिपाही सुदीप को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिता व उसका फौजी भाग गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed