{"_id":"5e6536428ebc3ec75270fed2","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp549425928","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपों में बैठी महिला के बैग से पांच लाख की नगदी व जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपों में बैठी महिला के बैग से पांच लाख की नगदी व जेवर पार
विज्ञापन
इकदिल। टेंपो से अपने घर बिजौली जा रही महिला के बैग से किसी उचक्के ने पांच लाख रुपये के जेवर नगदी पार कर दिए। टेंपो से उतरने पर महिला की निगाह फटे हुए बैग पर गई। उसने चालक को पकड़ लिया और थाने ले गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ग्वालियर निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी स्नेहलता रविवार को अपनी मां के साथ मायके जा रही थी। वह बस से इटावा उतरी और इटावा मालगोदाम से बिजौली गांव जाने के लिए वह टेंपो में बैठी। टेंपो में पहले से एक युवक बैठा हुआ था।
चालक ने उसका बैग टेंपो की छत पर रखवा लिया। महिला ने बताया कि उसने इस बात का विरोध भी किया था। लेकिन चालक नहीं माना। उसके साथ बैठा युवक पक्काबाग तिराहे के पास उतर गया। स्नेहलता जब बिजौैली गांव में उतरी तो उसने टेंपो की छत से अपना बैग उतारा। वह फटा हुआ था। महिला ने कहा कि बैग में करीब ढाई लाख रुपये व जेवर रखे थे। जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये होगी।
विज्ञापन
घटना के बाद महिला चालक को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने टेंपो चालक और गांव व इटावा जाकर लोगों से पूछताछ भी की। थाना प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने तीन लाख रुपये बैग में होने की बात कही थी। बाद में ढाई लाख रुपये बताए। इतना रुपया लेकर आने का कारण भी नहीं बता पाई है। छानबीन में मामला फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र का पाया गया। फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।