फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

रुपया लेने के बाद दुकान का बैनामा न करने का आरोप

Wed, 12 Feb 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
etawah news crime
इटावा। भरथना कस्बा के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी दलवीर सिंह पुत्र जयपाल सिंह ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर एक व्यक्ति पर रुपये लेने के बाद दुकान का बैनामा न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दलवीर सिंह ने बताया कि उसने नगर पालिका में नवनिर्मित एक दुकान की खरीद का सौदा दुकान मालिक से सात लाख रुपये में किया था। इसमें आधी धनराशि चेक से व आधी नगद दो लोगों के सामने देकर दुकान अपने नाम करवाने की बात तय हुई थी। दो दिन बाद दुकान उसके नाम हस्तांतरण करने का वादा किया था। लेकिन जब उसने दुकान का बैनामा करने के लिए कहा तो दुकान मालिक ने गाली गालौज करते हुए बैनामा करने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed