{"_id":"5e4440b68ebc3ee5d9101f42","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp5442385174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल मजदूर ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल मजदूर ने तोड़ा दम
विज्ञापन
इटावा। मारपीट के शिकार मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि सड़क हादसे में दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बलरई थाना क्षेत्र के फकीरे की मड़ैया गांव में गत 8 फरवरी की शाम को इसी गांव निवासी लायक सिंह (36) पुत्र रामप्रकाश की पास के गांव खंदीया में रहने वाले तीन लोगों ने मारपीट कर दी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से सैफई भेजा गया था। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। लायक सिंह मेहनत मजदूरी करके तीन बेटों व चार बेटियों का पालन पोषण कर रहा था।
बढ़पुरा थाना क्षेत्र में उदी मोड़ चौराहे पर मंगलवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में इकदिल थाना के जगन्नाथपुर गांव निवासी सतीश व दूसरे बाइक सवार बढ़पुरा थाना के विधिपुरा गांव निवासी संजू घायल हो गए। इसके अलावा जीआरपी थाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर फतेहपुर क्षेत्र के शामली गांव निवासी मुस्तकीम घायल हो गया। जिसे जीआरपी जवानों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।