फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime accident

दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Wed, 26 Feb 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
etawah news crime accident
इटावा। दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम कराए हैं।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगलादयाल गांव निवासी राधेश्याम (55) बाइक से सोमवार की देर शाम पीसापुरा गांव से गुजर रहे थे। रास्ते की पुलिया पर उनकी बाइक गाय से टकराकर गई। बाइक के साथ वह सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल राधेश्याम को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का पुत्र दिल्ली में रहता है। जिसके चलते उनके भतीजे सत्यम ने आकर घटना की जानकारी दी। इसके अलावा चौबिया थाना क्षेत्र के गंगापुरा गांव निवासी रामदत्त बाथम (36) की मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा में हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह मौत हो गई। इलाज के लिए सैफई पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिस पर सैफई पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।
विज्ञापन

इसके अलावा बढ़पुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने कुंडेश्वर गांव के पास पैदल जा रही बढ़पुरा निवासी महिला सरिता देवी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसी तरह चकरनगर क्षेत्र के गांव ढकरा के रहने वाले सनोज कुमार को सहसों रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल किया। जिसे दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed