फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Cows being shifted to other cowsheds

दूसरी गोशालाओं में शिफ्ट किए जा रहे गोवंश

Tue, 07 Sep 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Cows being shifted to other cowsheds
नगला हरी गांव से गोवंश को ले जाते कर्मचारी - फोटो : ETAWAH
इटावा। बसरेहर ब्लाक की ग्राम पंचायत परौली रामायन के नगला हरी गांव में पांच दिनों में हुई 35 गोवंशोें की मौत को बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। गोशाला में क्षमता से अधिक गोवंश है। इसलिए वहां करीब 250 गोवंशों को दूसरी गोशालाओं में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को पालिका के वाहन से ग्राम पंचायत चौबिया व बहादुरपुर लोहिया की गोशाला में नगला हरी गांव की गोशाला से गोवंशों को भेजा गया।
जिले की सबसे बड़ी नगला हरी गांव में बनी गोशाला में 550 गोवंशों को रखने की क्षमता है। इस समय यहां की गोशाला में आठ सौ के करीब गोवंश हैं।
पिछले पांच दिनों में इस गोशाला में 35 गोवंशों की मौत हो गई। इसके बाद ग्राम पंचायत सचिव को वहां से हटा दिया गया। सीवीओ डॉ. विनीत कुमार पांडे ने गोशाला का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

प्रशासन की दावा है कि जो गोवंश मरे हैं, उनके अधिकांश बीमार और उम्र पूरी कर चुके थे। वहीं, ग्रामीणों का आरोप था कि गोवंशों को हरा चारा व दाना नहीं मिलता है। इससे वह कमजोर हो जाते हैं। इसके बाद बीमार होकर उनकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पांच दिन में 35 गोवंशों की मौत के बाद परौली रमाइन गोशाला से 250 गोवंशों को चौबिया व बहादुरपुर लोहिया में बनी गोशालाओं में मंगलवार को भेजा गया।
पशु चिकित्सक डॉ. नरेश कुमार ने बताया अब इस गोशाला में 500 से 550 ही गोवंश रहेंगे। अन्य को जिले की छोटी-छोटी गोशालाओं में क्षमता के अनुसार शिफ्ट किया जाएगा।
साड़ ने कर्मचारी को घायल किया
बसरेहर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहादुरपुर लोहिया में बनी गोशाला में 130 गोवंश हैं। इनकी देखरेख करने के लिए चार कर्मचारी रखे गए हैं। फिर भी पांच गोवंश यहां बीमार पड़े हैं। कर्मचारी अरविंद कुमार व जमील खान ने बताया इटावा जिले की सबसे बड़ी परौली रमायन गौशाला से सात गोवंश आए हैं।

इसमें पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची डॉक्टर की टीम बीमार पड़े गोवंशों का इलाज किया। गोशाला के आसपास घूम रहे दो सांड़ों ने गोशाला की बाउंड्री के पाइप तोड़ दिए। इसके बाद दोनों अंदर आ गए। सांड़ ने कर्मचारी अरविंद को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed