फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news corona

मालगाड़ी से छिपकर जाते 50 यात्री उतारे

Fri, 27 Mar 2020 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
etawah news corona
इटावा। गाजियाबाद से मालगाड़ी में अनधिकृत रूप से आ रहे 50 लोगों को जीआरपी ने इटावा स्टेशन पर उतार लिया। डॉक्टरों की टीम ने सभी की जांच की। किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। इसके बाद सभी पैदल ही रवाना हो गए।
विज्ञापन

मालगाड़ी जीएन 219 में सवार होकर ये लोग घर लौट रहे थे। सूचना पर टूंडला कंट्रोलर ने इटावा स्टेशन अधीक्षक को मालगाड़ी को रोकने के निर्देश दिए। इस पर स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा ने शुक्रवार सुबह के करीब 9 बजकर 2 मिनट पर मालगाड़ी को रोका और जीआरपी की मदद से सभी को उतारा। ये लोग प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर जा रहे थे। सभी यात्रियों को सैनिटाइज किया गया। फिर रेलवे चिकित्सक व कोरोना कंट्रोल रूम से आए चिकित्सकों ने जांच की। इसमें सभी कोरोना निगेटिव निकले। नगर पालिका की ओर से सभी को खाना खिलाया गया। सभी यात्री पैदल रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed