फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news corona

12 बजे के बाद मेडिकल स्टोर छोड़ सभी दुकानें रहीं बंद

Thu, 26 Mar 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
etawah news corona
शहर घूमती पुलिस - फोटो : ETAWHA
इटावा। लॉकडाउन के दूसरे दिन प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी, दोपहर 12 बजे के बाद मेडिकल स्टोर्स छोड़ सभी दुकानें बंद करा दी गईं। लोगों को बाहर निकलने से रोकने के लिए पुलिस के साथ पीएसी बल भी लगा दिया गया है। पीएसी जवान सड़कों के साथ गलियों में भी गश्त करते रहे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से लोगों की जिंदगी बचाने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। सुबह 8 से 12 तक लोगों को जरूरी चीजें खरीदने की छूट है। बाजार में एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए रखना जरूरी है। किंतु एक दूसरे से दूरी यानी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। गुरुवार को सुबह किराना, सब्जी, फल आदि की दुकानें खुलने पर बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। लोग एक दूसरे से सटकर सामान खरीद रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र नाथ शुक्ला और सीओ सिटी वैभव पांडेय फोर्स के साथ पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने लोगों को एक दूसरे से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। दुकानदारों को चेतावनी दी कि ग्राहक एक-एक मीटर की दूरी पर नहीं खड़े हुए तो दुकान बंद करा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अधिकारियों ने दुकानों के सामने एक-एक मीटर दूर चूने के गोले भी बनवाए और इन गोलों में ग्रामीणों को खड़ा कर एक-एक कर सामन देने को कहा। इसके बाद स्थिति में कुछ सुधार आया। 12 बजे मेडिकल स्टोर को छोड़ सभी दुकानें बंद करा दी गईं। पुलिस के साथ ही पीएसी बल के जवान भी गश्त पर लगाए गए। पैदल, साइकिल, बाइक और चार पहिया वाहन से निकले लोगों को रोककर पुुलिस ने बाहर निकलने का कारण पूछा। बिना वजह निकले लोगों पर मुकदमा दर्ज कराकर वाहन भी सीज कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed