{"_id":"5e779a4f8ebc3e72c4458475","slug":"etawah-news-corona-etawha-news-knp551893867","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालमोठ के दाने गिनकर काटा वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालमोठ के दाने गिनकर काटा वक्त
विज्ञापन
इटावा। जनता कर्फ्यू के दौरान सोशल मीडिया पर भी कोरोना वायरस से जुड़े मैसेज छाए रहे। वक्त काटते लोगों ने तरह तरह के मैसेज डालें। कोई इस माहमारी से सजग करता दिखा तो किसी ने नमकीन में मिक्स दाल व मूंगफली के गिने हुए दानों की संख्या बताई। सभी सरकार के इस कदम के साथ दिखे।
फेसबुक, व्हाट्सअप, ट्विटर और इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों ने अपने विचार साझा किए। फेसबुक पर एक यूजर शिवम दिवाकर ने लिखा कि रविवार को उसने एक किलो नमकीन दीालमोठ के पैकेट को खोलकर 1200 दाने मसूर की दाल, 1208 नमकीन सेव, 1109 मूंगफली के दाना और 1625 पोहा के दाने गिने हैं। उसने लिखा कि कोरोना को हराने के लिए और गिनना पड़ेगा तो गिनूंगा, लेकिन हराकर रहूंगा।
सोशल मीडिया यूजर वैभव गुप्ता ने एक कार्टून पोस्ट करते हुए लिखा कि कोरोना वायरस अपने सैनिकों से कह रहा कि कितने आदमी मिले। उसे जवाब मिला कि सरदार एक भी नहीं। जनता कर्फ्यू लगा हुआ है। यूजर रजनीश मिश्र ने लिखा कि जनता कर्फ्यू इफेक्ट, आराम बड़ी चीज है मुंह ढक कर सोइए। संदीप पाल लिखते हैं कि ये पहला ऐसा युद्ध है जो घर में बैठने से ही जीता जा सकता है। यूजर प्रशांत तिवारी ने लिखा कि बाहर न निकलें, प्रसाद वितरण जारी है। सौजन्य से यूपी पुलिस। यूजर प्रांशू गुप्ता आगाह करते हुए लिखते हैं कि एक दिन अपने घर में बैठे रहिए, नहीं तो 13 दिन लोग आपके घर बैठने आएंगे और कहेंगे आदमी तो अच्छा था लेकिन किसी की बात नहीं मानता था।