{"_id":"5e6bcffa8ebc3ea7c369ec6a","slug":"etawah-news-corona-etawha-news-knp550157441","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा जाएंगी घर-घर, भगाएंगी कोरोना का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा जाएंगी घर-घर, भगाएंगी कोरोना का डर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना कोरोना आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : ETAWHA
इटावा। कोरोना वायरस को लेकर लोगों में व्याप्त डर को भगाने और रोग से बचाव के प्रति जागरुकता लाने के लिए 16 मार्च से आशा घर-घर जाएंगी। इसके लिए 15 दिन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को कैसे जागरूक करना है, इसका प्रशिक्षण आशा को ब्लॉक स्तर पर दिया जा रहा है।
सीएमओ डा.एनएस तोमर ने बताया कि हर साल संचारी रोग के प्रति जागरुकता पखवाड़ा चलाया जाना है। इस बार 16 मार्च से 31 मार्च तक जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। शासन ने इसी पखवाड़ा में कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता को भी शामिल कर लिया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित प्रभाशु ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जिले की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ये निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि जागरुकता अभियान के दौरान 15 दिन आशा घर-घर जाकर कोरोना वायरस के बारे में बताकर लोगों के दिलों में व्याप्त डर को दूर करेंगी। लोगों को कोरोना से कैसे बचा जाए, इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए आशाओं को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी व ब्लॉक कम्युनिटी प्रोगाम मैनेजर प्रशिक्षण दे रहे हैं।
कोरोना की आशंका वाले लोगों के लिए जिला अस्पताल में तृतीय तल पर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। सीएमएस डा.एसएस भदौरिया ने वार्ड में डा.पीके गुप्ता और डा. अजय शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा चार नर्स अनामिका सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रीती मिश्रा, मानवेंद्र यादव और वार्ड आया नीलम व वार्ड ब्वाय विमलेश को लगाया गया है। वार्ड में इमरजेंसी दवाएं, ऑक्सीजन सिलिंडर, ईसीजी मशीन, पीईपी किट उपलब्ध है।
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड में एन-95 मास्क और किट की कमी है। इस समय केवल पांच एन 95 मास्क उपलब्ध हैं। किट भी इतनी ही हैं। तीन लेयर वाले मास्क 600 उपलब्ध हैं।
कोरोना की देश में दस्तक के बाद से बाजार में मास्क और सेनेटाइजर की मांग कई गुना बढ़ गई है। करीब एक सप्ताह से बाजार में मास्क व सेनेटाइजर नहीं हैं। मेडिकल स्टोर संचालक अमित तिवारी, उमाकांत जैन, रामजी गुप्ता ने बताया कि दवा की आपूर्ति करने वाली एजेंसियों को आर्डर दिए जा चुके हैं लेकिन माल नहीं मिल पा रहाहै। उम्मीद जताई कि एक दो दिन में माल आ जाएगा। मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि हैंडवास का भी बाजार में टोटा है।