{"_id":"614dbefe8ebc3e09f0590c43","slug":"etawah-news-congressmen-distributed-resolution-letters-to-namazis-etawah-news-knp654059182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेताओं ने नमाजियों को बांटा संकल्प पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेताओं ने नमाजियों को बांटा संकल्प पत्र
विज्ञापन
नमाजियों को संकल्प पत्र बांटते कांग्रेस नेता
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शुक्रवार को शहर में कांग्रेसियों ने 16 सूत्रीय संकल्प पत्र वितरण की शुरुआत अल्पसंख्यक समुदाय से संवाद स्थापित करने के साथ की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के स्टेट कोआर्डिनेटर/मंडल प्रभारी इखलाक अहमद डेविड व शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष साजिद अली अशरफी ने जुमे की नमाज के बाद नमाजियों को संकल्प पत्र वितरित किया।
पदाधिकारियों ने शहर में शाही मस्जिद नौरंगाबाद, मस्जिद शेख जलाल, मस्जिद इमली वाली, मस्जिद राजागंज चौराहा, मस्जिद शाहगदाली, मस्जिद पोस्तीखाना, मस्जिद जिन्नातो वाली, मस्जिद पीर बंगाली, मस्जिद चौहट्टा, मस्जिद बादशाह कुली, मस्जिद पचराहा, मस्जिद एक मीनार के बाहर संकल्प पत्र बांट कर नमाजियों से संवाद किया।
कांग्रेस नेताओं ने संकल्प पत्र के बिंदुओं पर अल्पसंख्यक समुदायों के मध्य अपनी बात रखी। उम्मीद जताई कि जल्द ही प्रदेश के अल्पसंख्यकों का झुकाव कांग्रेस की ओर नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद खान, कोमल सिंह कुशवाहा, सरवरी बेगम, आसिफ जरदान, मोहम्मद अकील, मोहम्मद आकिल फारूकी, मोहम्मद फैसल खान, आरिफ वारसी आदि रहे।